Campus Updates

Events by Departments

18-04-2022 साँई महाविद्यालय , सेक्टर-6 , भिलाई में मनाया गया विश्व धरोहर दिवस
साँई महाविद्यालय , सेक्टर-6 , भिलाई में आज दिनाँक -18 अप्रैल 2022 को आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विश्व धरोहर दिवस मनाया गया।  विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमे विश्व धरोहर से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए , जिसमे प्रथम चरण में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए जिसमे से 8 छात्रों का चयन किया गया , तत्पश्चात द्वितीय चरण में चयन किये गए छात्रों में 4 टीम बनाया गया।  टीम के नाम हमारे भारत के धरोहर से सम्बंधित रखे गए जैसे ताजमहल,क़ुतुब मीनार,चारमीनार , लाल किला , जिसमे हर एक टीम में २ छात्र थे।  इस चरण में रैपिड फायर से प्रश् पूछे गए और ऑडियो विसुअल से कुछ स्मारक के फोटो दिखा कर प्रश्न पूछा गया जिसमे 2 टीम ने जीत हासिल की , जिसमे टीम ताज महल प्रथम स्थान पर रहे जिसमे अमीषा कुमारी - बी.सी.ऐ  भाग-2 एवं राहुल रोशन एम्.एस.सी. सेमेस्टर-4 थे  एवं द्वितीय विजेता टीम क़ुतुब मीनार जिसमे आँचल शर्मा -बी.सी.ऐ  भाग-2 एवं मानसी सिंह -एम्.एस.सी. सेमेस्टर-2 रहे।  इस प्रतियोगिता में विजयी हुए दोनों टीम को एवं सभी प्रतिभागियों को विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.बी तिवारी  ने बधाई दी।  इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संचालक रिया कश्यप - डी.सी.ए- द्वितीय सेमेस्टर  एवं समस्त कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
7x5pjg85n7|1000C3E32820TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION
7x5pjg85n8|0000C3E32820|db_sai|TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION|307CF824-9C4B-4D4C-85E5-C1DED979F26C
29-03-2022 साँई कॉलेज में प्रोग्रामिंग एवं वेबसाइट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन
 साँई कॉलेज ,भिलाई में  कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा "C" प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता एवं वेबपेज डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे "C" प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता 2 चरणों मे आयोजित किया गया जिसमें पहले चरण में लॉजिकल एवं प्रोग्रामिंग कांसेप्ट से संबंधित वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गए एवं द्वितीय चरण में प्रोग्रामिंग के प्रश्नों को कंप्यूटर पर बनाना था , दोनो चरणों में  छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया  एवं 3 प्रतिभागी विजयी रहे जिसमे प्रथम चंद्रकांत चंद्राकर - डी सी ए ,द्वितीय हिमांशु कुर्रे ,एम एस सी कंप्यूटर साइंस ,
तथा तृतीय यूनिष कुमार बंजारे -बी सी ए  भाग 1 रहे ।
तथा वेबपेज डिजाइनिंग प्रतियोगिता में साँई कॉलेज के लिए एक वेबसाइट डिज़ाइन बनाना था जिसमे कंप्यूटर विज्ञान विभाग के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी वेब डिजाइनिंग स्किल्स को दर्शाया । इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अभिषेक जायसवाल -बी एस सी कंप्यूटर साइंस भाग-3 एवं द्वितीय पुरस्कार वी. नीलिमा एम एस सी कंप्यूटर साइंस से रहे। 
इन प्रतियोगिता का निर्णय शाशकीय साइंस कॉलेज, दुर्ग कंप्यूटर विज्ञान प्राध्यापक श्री दिलीप कुमार साहू  एवं कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष  डॉ. ममता सिंह एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.बी तिवारी के द्वारा किया गया ।
इन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कंप्यूटर विभाग के समस्त प्राध्यापको का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


PRESS  RELEASE : साँई कॉलेज में प्रोग्रामिंग एवं वेबसाइट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन - Steel City Online https://www.steelcity.online/1648561301-62430d131ef24
7x5pjg85n7|1000C3E32820TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION
7x5pjg85n8|0000C3E32820|db_sai|TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION|4EF2003C-9141-4E58-9609-5D818F94BC80
02-12-2021 साँई महाविद्यालय में विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया
साँई महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा 2  दिसंबर 2021 को  विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया जिसमे पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक " वर्तमान संदर्भ में कंप्यूटर साक्षरता की भूमिका " था।  इस प्रतियोगिता में कॉलेज के अनेक छात्र छात्रों ने भाग लिया जिसमे उन्होंने अपने प्रस्तुति में कंप्यूटर के साक्षरता के बारे में बताया की हमे  कम्प्यूटर के बारे में जानकारी होना कितना आवश्यक है ताकि हम कंप्यूटर की मदद से रोज़मर्रा के काम को कैसे आसान बना सकते है , इस प्रतियोगिता में छात्रों का प्रस्तुति का तरीका , कंटेंट आदि के आधार पर  कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष  डॉ . ममता सिंह एवं प्राचार्य डॉ. डी. बी तिवारी आंकलन किया गया जिसमे प्रथम पुरस्कार रिया कश्यप , डी.सी.ए  प्रथम सेमेस्टर ,  द्वितीय पुरस्कार दुर्गेश कुमार , एम.एस. सी  कंप्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर , तृतीया पुरस्कार योगिता वर्मा पी.जी.डी.सी.ए प्रथम सेमस्टर  ने हासिल किया।  इस प्रतियोगिता को सफल आयोजन में कंप्यूटर साइंस विभाग के श्री सुशिल दुबे , श्री धीरेन्द्र पराते , कु.  दीपा सोनी , कु. आकांक्षा सोनी , कु. श्वेता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Press Release : 
https://www.steelcity.online/1638454613-61a8d5a4ce1b0
7x5pjg85n7|1000C3E32820TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION
7x5pjg85n8|0000C3E32820|db_sai|TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION|0D835635-38CC-465F-B959-546BE8224C60
07-12-2021 एलुमनाई मीट का आयोजन
साईं महाविद्यालय सेक्टर-6 भिलाई मे एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया , जिसमें कॉलेज के पास हो चुके विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एलुमनाई ने अपने कॉलेज में बिताये गए पलों को याद करते हुए अपने अनुभव को सभी के साथ साझा किया | कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.  बी.  तिवारी और डिप्टी डायरेक्टर एवं कप्म्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ ममता सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाये दी और  साई महाविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन से जुडे रहने के लिए प्रेरित किया और  फायदे बताये | सभी एलुमनाई मेंबर को  साई महाविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यो से परिचय कराया एवं अनेक नियमों के बारे में भी अवगत कराया।  यह एलुमनाई मीट का आयोजन कंप्यूटर साइंस विभाग के  द्वारा आयोजित किया गया जिसमे कु. चित्ररेखा बघेल के द्वारा एलुमनाई मीट का संचालन किया गया एवं अन्य प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा |
7x5pjg85n7|1000C3E32820TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION
7x5pjg85n8|0000C3E32820|db_sai|TBL_PAGE_DETAIL|TOPIC_DESCRIPTION|5DCB6F03-3BE8-4985-93A6-A64A96515D77